BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 6:28 pm
REPORT : मंत्री सखलेचा के प्रयासों से जावद क्षेत्र की 31 शालाओं के 1600 विद्यार्थियों को मिली आई एवं एनीमेशन पढाई की सुविधा, ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जावद क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट, ए.आई.(आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के प्रशिक्षण के लिए एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के निर्देशन में एक नवीन परियोजना का सोमवार को ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।

प्रथम दिवस कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 1600 विद्यार्थी तथा 110 लीड टीचर्स ने वर्चुअल क्लास में सहभागिता की। डीईओ सीके शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि जावद विकासखंड में डिजिटल बोर्ड युक्त 31 विद्यालयों में यह प्रोजेक्ट प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन प्रातः 10रू00 से 11रू00 ष्जीरो पीरियडष् में इंग्लिश कम्युनिकेशन, एआई एंड एनिमेशन लर्निंग के लिए विद्यार्थी वर्चुअल क्लास अटेंड करेंगे।

कलेक्टर दिनेश जैन ने इस प्रोजेक्ट के ऑनलाइन शुभारंभ अवसर पर मंत्री सखलेचा के छात्रोपयोगी नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि नवीन तकनीक पर आधारित ये वर्चुअल क्लासेज विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण होकर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

कलेक्टर जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम को इस प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने हेतु बधाई एवं इसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दी।

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने वर्चुअली संवाद कर, विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री सखलेचा ने कहा की नवीन तकनीक सीखने एवं स्वयं की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यार्थी नियमित रूप से इन वर्चुअल कक्षाओं का लाभ लें। उन्होंने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त टीम को बधाई दी।हैदराबाद से ए.एन.आई.एम.एस ग्रुप की सीनियर एजुकेशन पॉलिसी एडवाइजर, डॉक्टर अनिमा सक्सेना एवं एआई विशेषज्ञ डॉक्टर माधवन ने लगभग 1 घंटे की वर्चुअल क्लास में इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेसिक जानकारी मनोरंजक तरीके से विद्यार्थियों को प्रदान की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE