BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 6:45 pm
BIG NEWS : मछुआ दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, फिशरमैन क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं के वितरित किए चेक, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर  

Share On:-

रामपुरा। देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार ने जो गरीब वर्गों के लिए कार्य किए हैं और जो महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई है तथा हर गरीब को योजना का लाभ दिलाया है वह योजना पिछले 75 साल की सरकार नहीं बना पाई है। उक्त उद्बोधन क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने मछुआ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहे। 

इस अवसर पर गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने लगभग 57 हजार करोड रुपए की मछली का व्यवसाय अन्य देशों में कर के मछली का व्यापार देश में बढ़ाया है। इस अवसर पर मछुआ भाइयों को महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही मछुआरों को प्रोत्साहन एवं चेक प्रदान किए गए। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने उपस्थित मछुआरा भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपकी हर योजना को तैयार कर आपको योजना का लाभ प्रदान कर रही है। हर गरीब परिवार को मछली पालन से लेकर अन्य योजना का लाभ मिले जिससे मछुआरा भाइयों का परिवार उन्नति की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर विधायक मारू द्वारा फिशरमैन क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं का चेक वितरण किया गया। 
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की योजनाएं जो मछुआरों भाइयों के लिए बनाई है वह अति महत्वपूर्ण होते हुए आज आपको मिल रही है। 
इस अवसर पर मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान ने मछुआरा भाइयों की समस्याओं को विस्तृत से बताकर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इनके हित के लिए सरकार योजनाएं बनाएं। अतिथियों का स्वागत मत्स्य विभाग की समितियों एवं महासंघ के अतिथियों द्वारा तथा भोई समाज के पदाधिकारी गण द्वारा अतिथियों का किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पार्षद प्रतिनिधि भगवान भाई द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE