नीमच। भोपाल में आयोजित एक समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी द्वारा वर्ष 2022-23 के कायाकल्प अवार्ड घोषित किए गए हैं। इसमें नीमच जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीकेन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवानिया महाराज को कायाकल्प अवार्ड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मीणा ने तीनों संस्था प्रभारी क्रमशः डॉ.राहुल सिंह, डॉ. हितेश व्यास, डॉ.दीपक मालवीय, डॉ.संदीप शर्मा एवं संस्था के चिकित्सा स्टॉफ, सफाई कर्मचारियों व अन्य स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं सभी से आशा की है कि भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थाओं पर उत्कृष्टं सेवाएं प्रदान करते हुए संस्था व जिले का नाम संपूर्ण मप्र में गौरवान्ति करें।