BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 8:02 pm
REPORT : जिले के ग्राम टंकारिया पंथ में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों को निःशुल्क वितरित किए चश्मे, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सोमवार 10 जुलाई को उज्जैन तहसील के ग्राम टंकारियापंथ में 150 हितग्राहियों को निरूशुल्क नम्बर के चश्मों का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि जन सेवा अभियान के अन्तर्गत इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किये गये थे। मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार हमेशा जन सेवा के लिये तत्पर रहती है। आमजन की सेवा और उनके कष्टों का निवारण हम सभी का उद्देश्य है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम आमजन के कष्टों का निवारण करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। मंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम में कहा कि सभी पात्र हितग्राही आयुष्मान कार्ड बनवायें। शासन द्वारा निरन्तर गरीब वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिये नवीन योजनाएं लाई जा रही है। लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत अब बहनों को प्रतिमाह सम्मान राशि मिल रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार 10 जुलाई को इन्दौर से दूसरी किश्त बहनों के खातों में ट्रांसफर की है।

मंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम में कहा कि जिले में निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं। विकास के कार्य से जिले का स्वरूप बदल रहा है। मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हितग्राहियों को निरूशुल्क नम्बर के चश्मों का वितरण तो किया जा ही रहा है, साथ ही गरीब लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निरूशुल्क कराया जायेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय, जनपद सदस्य कान्हा पटेल, दीपक चौधरी, रविशंकर वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, ग्रामीण महिला-पुरूष आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE