BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 10:54 am
KHABAR : सीएम राइज नीमच कैंट में अर्पिता जगदीशचंद्र बनी हेड गर्ल, संगीता दिनेशचंद्र डिप्टी हेड गर्ल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीएम राइज नीमच कैंट में लोकतांत्रिक पद्धति से छात्र परिषद के चुनाव हुए संपन्न हुए। विद्यालय में 8 जुलाई 2023 के दिन छात्राओं के बीच चुनावी चर्चाओं की सरगर्मी रही। सर्वप्रथम प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने चुनावी प्रक्रिया के महत्व को विद्यार्थियों को सरल रूप में समझाया एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालित करने में छात्रपरिषद के सदस्यों की भूमिका व महत्व को समझाया। चतुर्थ कालखंड में कक्षा 1 से 12 तक के लिए द्वितीय कक्षा प्रतिनिधि के चयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। छात्राओं ने इस चुनाव प्रक्रिया के द्वारा देश में होने वाले चुनाव प्रक्रिया को अच्छे से समझा।
रोचक बात यह थी कि विद्यार्थियों ने ही पीठासीन अधिकारी, क्रमांक एक, दो और तीन के कर्तव्यों को समझा व स्वयं निभाया भी। विशेष यह की प्रथम कक्षा प्रतिनिधि का चयन सर्वोच्च अंक के आधार पर किया गया। पंचम कालखंड में चयनित कक्षा प्रतिनिधियों द्वारा हेडगर्ल एवं डिप्टी हेड गर्ल का चुनाव सम्पन्न होने के साथ विभिन्न  विधाओं हेतु सचिव चुन कर छात्र परिषद का गठन किया गया। कक्षा 12 में सर्वाधिक मत प्राप्त कर अर्पिता-जगदीशचंद्र हेड गर्ल तथा कक्षा 11 की संगीता-जगदीशचंद्र डिप्टी हेड गर्ल हेतु चयनित हुई। खुशी एवं तमन्ना को अनुशासन सचिव, मुस्कान एवं आयशा ने सह पाठ्यचर्या सचिव के पद को संभाला। वहीं राजनंदिनी एवं नेहा कुंवर  पर्यावरण सचिव बने, विद्यार्थी-अभिभावक समुदाय सचिव का कार्य रीना तथा पूर्वाशा को  दिया गया तथा कोमल एवं अर्चना को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सचिव बनाया गया। 
साथ ही विद्यालय के सम्पूर्ण विद्यार्थियों को चार सदन में विभाजित कर उनके प्रमुख नियुक्त किये-
आयशा- रानी दुर्गावती सदन की प्रमुख,
जयनी- रानी लक्ष्मी बाई सदन की प्रमुख,
सुल्ताना- अहिल्या बाई सदन की प्रमुख, 
गौरी- अवंतिका बाई सदन की प्रमुख,
यह चुनावी प्रक्रिया उप प्राचार्य महेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। जिसमें सविता चौधरी एवं गतिविधि प्रभारी सुनीता पाटीदार एवं समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं कौशल्या उपाध्याय, चैनसुख परमार, विनीता अग्रवाल, मानसिंह गहलोत, प्रह्लाद पाल ने चुनावी प्रक्रिया को रोचकता प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE