शिवपुरी। जिला अस्पताल प्रदेश भर में बिगत वर्षों स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता को लेकर अव्वल रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओ का आलम अब इस कदर हावी हो गया है कि गर्मी के इस वक़्त मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अस्पताल के कूलर पंखे और एसी पिछले कुछ समय से खराब पड़े हैं महिलाओं के जच्चा बच्चा वार्ड में एसी, पंखे खराब होने से मरीजों को अपने अपने घरों या बाजार से पंखे किराए से लाना पड़ रहा हैं।
वहीं जब डॉ योगेंद्र रघुवंशी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल के। एसी कुछ समय से खराब पड़े हैं और नए। एसी के लिए प्रस्ताव हमने भोपाल भेजा है जल्दी ही नए। एसी अस्पताल में लगवा दिए जाएंगे।