BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 11:16 am
REPORT : शहर के वार्ड-61 में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित, कुशवाह ने कहा- सरकार ने माताओं व बहनों का सम्मान बढ़ाया है, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। माताओं - बहनों का सम्मान बढ़ाने एवं उनके जीवन में सुखद बदलाव लाने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर शुरू हुई क्रांतिकारी “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” ने महिला सशक्तिकरण को बल दिया है। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह शहर के वार्ड दृ 61 के अंतर्गत खुरैरी में लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त अंतरित करने के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहना सेना में शामिल महिलाओं को शपथ भी दिलाई। साथ ही लगभग एक करोड़ 15 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 

इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के जरिए हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए एक दृ एक हजार रूपए की धनराशि अंतरित की। जिसमें ग्वालियर जिले की लगभग 3 लाख 5 हजार 895 महिलायें शामिल हैं। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने कहा कि हर महीने की 10 तारीख का दिन अब मध्यप्रदेश के इतिहास में हमेशा के लिये अंकित हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान हर 10 तारीख को अपनी बहनों के खाते में एक दृ एक हजार रूपए पहुँचायेंगे। उन्होंने कहा यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रूपए की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीबी में पले-बढ़े हैं। इसीलिए उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों एवं महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर क्रांतिकारी योजनायें बनाईं हैं। कार्यक्रम में श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में वार्ड-61 की विभिन्न बस्तियों की महिलायें मौजूद थीं। 

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-
राज् मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री भारत सिंह कुशवाह ने खुरैरी में वार्ड-61 की विभिन्न बस्तियों के लिये एक करोड़ 15 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों में बौद्ध विहार की डीपी से हनुमान मंदिर तक 80 लाख रूपए लागत की नाली सहित सीसी रोड़, खुरैरी में मेन रोड़ से सलीम खान के घर तक सीसी रोड़ व नाली निर्माण लागत 16.13 लाख रूपए, शा.मा.वि. खुरैरी में निर्माण एवं मरम्मत कार्य लागत 10.32 लाख रूपए एवं श्मशान घाट की बाउण्ड्रीवॉल व चबूतरा मरम्मत कार्य खुरैरी लागत 9.36 लाख रूपए शामिल हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE