BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 11:40 am
KHABAR : मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल के तहत किया हित धारक कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

शिवपुरी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत रागनी फाउंडेशन द्वारा एक हित धारक कार्यशाला गत दिवस आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में जिला पुरातत्व सांस्कृतिक एवं पर्यटन परिषद के प्रबंधक सौरव गॉड, सहायक प्रबंधक देव सोनी, सिंधिया छतरी परिषद के मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार मोहिते, जिला यातायात सूबेदार अरुण कुमार यादव मौजूद रहे। साथ ही जिला ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल रहे।
इस कार्यशाला में सर्वप्रथम रागिनी फाउंडेशन के जिला समन्वयक ऐरिस अफगानी मंच पर आसीन सभी पद धारकों का स्वागत किया गया और सभी का आभार व्यक्त किया एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के बारे में बताया गया।
अशोक कुमार मोहित द्वारा ऑटो यूनियन के सभी सदस्यों और सभी उपस्थित सहभागीयों को पर्यटन में परिवहन की भूमिका के बारे में बताया गया। सौरभ कुमार द्वारा सभी ऑटो यूनियन के सदस्यों को बताया गया कि वह किस प्रकार अपने जिले का महिमा मंडन कर व अच्छा व्यवहार कर पर्यटक को आकर्षित कर सकते हैं और उनकी यह भूमिका किस प्रकार पर्यटन को लाभान्वित कर सकती है। उन्होंने बताया गया कि किस प्रकार महिलाओं को परिवहन के जरिए टूरिज्म से जोड़ने पर जिला प्रशासन रोजगार प्राप्त करने में उनकी सहायता करेगा।
इसी क्रम में यातायात सूबेदार अरुण कुमार यादव द्वारा सभी उपस्थित सहभागियों को बताया गया किस ट्रैफिक नियमों का पालन कर व अच्छा व्यवहार कर वह अपने शहर का प्रतिनिधित्व पर्यटक के समक्ष कर सकते हैं। ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष बनवारी धाकरे द्वारा सभी ऑटो रिक्शा यूनियन के सदस्यों को पर्यटन का साथ देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रागिनी फाउंडेशन के समन्वयक ऐरिस अफगानी द्वारा सभी को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत आने वाले दिनों में कराई जाने वाली ई रिक्शा ऑटो ड्राइवर कौशल प्रशिक्षण के बारे में बताया गया तथा इच्छुक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कौशल प्रशिक्षण के लिए किया गया। रागनी फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए संकल्प सुरक्षित पर्यटन के स्टीकर सभी ऑटो रिक्शा पर चिपकाए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने सुरक्षित पर्यटन स्थल व सुरक्षित यात्रा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 128 लोग शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE