शिवपुरी। मध्यप्रदेश के अन्य जिला के साथ साथ शिवपुरी जिले के सभी नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में जिला अस्पताल परिसर में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। इधर नर्सिंग ऑफिसर के हड़ताल पर चले जाने से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी गईं हैं। हड़ताल पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में नर्सिंग ऑफिसर को द्वितीय श्रेणी में रखा गया है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां नर्सिंग ऑफिसर को तृतीय श्रेणी में रखा गया है। हमारी प्रमुख मांग है कि देश के अन्य राज्यों की तरह हमें में द्वितीय श्रेणी में रखा जाए और उसके फायदे दिए जाएं। इसी के विरोध में आज से प्रदेश के अन्य जिलों के साथ साथ शिवपुरी जिले के लगभग ऑफिसर ने 500 नर्सिंग अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को रही परेशानी के बारे में जिला अस्पताल के प्रभारी सीएस योगेंद्र रघुवंशी का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के बाद जिला अस्पताल में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम होने के चलते थोड़ी बहुत परेशानी आ रही है लेकिन गंभीर केस और इमजेंसी सेवाओं के लिए स्टाफ को तैनात करके रखा हुआ है।