शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में 17 जुलाई को प्रातः 10.30 से एडीआर सेंटर शिवपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सभी जागरूक जन से अपील है कि 17 जुलाई को एडीआर सेंटर शिवपुरी में मानव सेवा हेतु समर्पित रक्तदान शिविर में अपनी सक्रिय सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाए।