BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 11:51 am
REPORT : जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी के संबंध में एआरओ/ईआरओ एवं नोडल अधिकारियों की ली बैठक, दिये आवश्‍यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की पूर्व तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक उपस्थित रहे।

बैठक में सभी एआरओ/ ईआरओ को निर्देशित किया गया कि वह अपनी विधान सभाक्षेत्र की तैयारी के संबंध में आगामी 2 सप्‍ताह में प्रजेंटेशन तैयार किया जावे। सभी ईआरओ को मतदाता सूची संबंधित फार्म 6,7 ,8 से संबंधित प्राप्‍त आवेदन एवं लंबित आवेदनों के निराकरण के संबंध में निर्देश दिये गये और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ईपिक एवं जेण्‍डर रेश्‍यो बढाये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। सभी एआरओ/ईआरओ एवं नोडल अधिकारियों के द्वारा की जा रही तैयारी के संबंध में प्रति शुक्रवार को समीक्षा की जावेगी और आगामी बैठक 28 जुलाई 2023 को विस्‍तृत बिंदुवार समीक्षा की जावेगी। सभी नोडल अधिकारियों को दी गयी जिम्‍मेदारी अनुसार अपनी सहयोगी सहायक नोडल अधिकारी एवं टीम के सहयोग से तैयार करने के निर्देश दिये गये। मतदान एवं मतगणना दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों में रेम्‍प, फर्नीचर , पानी, बिजली एवं टायलेट के संबंध में आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं से संबंधित सीईओ/ सीएमओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी दौरान स्‍वीप प्‍लान की गतिविधियों के लिए पीजी कॉलेज, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी समन्‍वय के साथ स्‍वीप प्‍लान की गतिविधियां का प्‍लान कर अवगत करावें। लोक निर्माण विभाग को जिले में स्थित सभी विश्राम गृहों में आवश्‍यक सुविधाओं को दुरूस्‍त कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक के अंत में कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आरओ/ ईआरओ एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों को वेबसाईट से डाउनलोड करें एवं हेण्‍डबुक अनुसार दिये निर्देशों का अध्‍ययन करें। सभी नोडल अधिकारी जिला स्‍तर से आदेश जारी होने का इंतजार न करें, जो जिम्‍मेदारी दी गयी हैं उनका अपने स्‍व-विवेक से निर्वहन करें। निर्देश प्राप्‍त होने पर तत्‍काल 3 दिवस के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। कार्य को देखते हुए समय बहुत ही कम बचा है, अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दें। निर्वाचन कार्य को गंभीरता से लें, इसमें कोई भी लापरवाही स्‍वीकार्य नही होगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE