शाजापुर। ग्राम पंचायत आलाउमरोद में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत पात्र महिलाओं के खातों में 10 जुलाई को राशि का अंतरण किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिलाधीश किशोर कुमार कन्याल, जिला पंचायत सीईओ संतोष कुमार टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी नीलम चौहान, विशेष अतिथि घनश्याम पाटीदार भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, सरपंच अरविंद चौहान ग्राम पंचायत, महिला बाल विकास सुपरवाइजर तोमर पंचायत विभाग सतीश चंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव मानसिंह धानुक, पंचायत सहायक सचिव संतोष भिलाला, राजस्व विभाग पूजा शर्मा पटवारी की उपस्थिति में 10 जुलाई को दोपहर 01 बजे राज्य स्तर से प्रसारित कार्यक्रम ग्राम पंचायत आलाउमरोद कार्यालय बडी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण को दिखाया।
ग्राम गठित लाडली बहना सेना के प्रभारी सह प्रभारी एवं सदस्य उपस्थित रहें तथा गांव के गांव के पंच सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।