गुना। लीड बैंक अधिकारी गुना प्रवीण गुजरे द्वारा बताया गया कि एल एंड टी गुना में वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा के प्रवक्ता भरत भूषण शुक्ला के द्वारा वित्तीय साक्षरता के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे बीबी शुक्ला द्वारा युवाओ को बैंकिंग फ्रॉड, फायनेंसियल लिट्रेसी, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड की सेक्योरिटी कैसे करें, हैकरों से कैसे बचा जाए, अपनी इनकम कैसे बढ़ाई जाए, सेविंग कैसे की जाए, कैसे अपने आय के स्रोत को बढ़ाया जाये, अपने सेविंग को इंवेस्टमेंट में बदलकर कैसे अधिकतम लाभ अर्जित किया जाए, आदि विषयों पर युवाओं को सम्बोधित कर जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में एल एंड टी प्रबंधक सुनील कुमार पारीक ने बीबी का आभार व्यक्त किया।