BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 12:02 pm
REPORT : समय-सीमा बैठक के दौरान लंबित सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों के निराकरण के दिये निर्देश, कलेक्टर ने कहा- सभी नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ कार्य प्रारंभ करें, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के सभागार में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के आरंभ में सर्वप्रथम माननीय मुख्‍यमंत्री जी के 08 जुलाई को राघौगढ़ में आयोजित लाड़ली बहना सम्‍मेलन के लिये सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी गयी, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। इस दौरान निर्देशित किया गया कि समय-समय पर जब भी इस प्रकार के आयोजन होते हैं उसके लिये अपना डाटा अद्यतन रखें और जानकारी तथ्‍यात्‍मक रूप से परीक्षण कर भेजी जावे और निर्देशित किया गया कि सभी विभाग प्रमुख दिनांक 08 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राप्‍त पत्रों एवं माननीय मुख्‍यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्‍त आवेदनों को सूचीबद्ध कर तय समय सीमा में प्राथमिकता से निराकरण करना सुनिश्चित करें।  

बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन से संबंधित समीक्षा की गयी, जिमसें ‘’डी’’ ग्रेडिंग वाले विभागजिनमेंग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, खाद्य, पिछड़ा वर्ग , नगरीय प्रशासन, सहकारिता , स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, वन, अनुसूचित जाति-जनजातिआदि विभागों को अपनी ग्रेडिंग में सुधार के निर्देश दिए। इसी प्रकार ‘’सी’’ ग्रेडिंग वाले विभाग लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, वाणिज्‍य कर, वित्‍त, सामाजिक न्‍याय, श्रम, उद्यान, लोक निर्माण विभाग, राजस्‍व, महिला बाल विकास, खनिज एवं सामान्‍य प्रशासन विभाग को भी अपनी ग्रेडिंग में सुधार के निर्देश दिए। सभी विभाग प्रमुख लंबित सीएम हेल्‍पलाइन का निराकरण गंभीरता से करावें। आगामी 14 जुलाई 2023 को लंबित शिकायतों के संबंध में रेण्‍डमली शिकायत को उठाकर विस्‍तृत समीक्षा की जावेगी। इस संबंध में खाद्य, जल संसाधन और खनिज विभाग को अपनी शिकायतों के निराकरण गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिये गये।

सभी नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ करें कार्य प्रारंभ-
आगामी विधानसभा के लिए जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है वह निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देश अनुसार निर्वाचन की पूर्व तैयारी प्रारंभ करें तथा इस संबंध में त्‍वरित कार्यवाही करें और निर्वाचन के कार्याे को गंभीरता से लें। सभी नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आपके सहयोग के लिये जो सहायक नोडल अधिकारी एवं टीम बनायी गयी है उनको एक्टिव कर आज से ही कार्य करना प्रारंभ करें। इस संबंध में आज सभी एआरओ/ ईआरओ एवं नोडल अधिकारियों की शाम 5 बजे विस्‍तृत समीक्षा बैठक रखी गयी है, जिसमें अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE