देवास। शहर के बीच स्टेशन रोड़ स्थित गजरा गियर्स कंपनी के श्रमिक सुबह काम पर पहुंचे ही थे कि उन्होनें एकाएक काम बंद कर आंदोलन कर दिया और कंपनी के बाहर प्रांगण में बैठकर नारेबाजी करने लगे। बताया गया है कि श्रमिकों ने पिछले माह के आए वेतन में कटौती होने पर नराजगी जताई थी। इसके साथ ही वेतन वृद्धि को लेकर हंगामा चलता रहा उसके बाद कंपनी के जनरल मैनेजर अमिताभ तिवारी यहां पहुंचे उन्होनें श्रमिकों से चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन श्रमिकों ने उनकी बात भी नहीं मानी। श्रमिकों ने बताया कि गत माह के आए वेतन में कंपनी प्रबंधन ने 5-5 हजार रूपए बगैर कोई सूचना के काट दिए है। इसके साथ ही हमने जो मांग पत्र दिया है उस पर भी कंपनी ने अब तक कोई विचार नहीं किया। आंदोलन कर रहे श्रमिकों की सूचना मिलने पर कंपनी के जीएम अमिताभ तिवारी आए और उन्होनें श्रमिकों से चर्चा की। श्रमिकों का कहना था कि पहले मांग पत्र का निराकरण करें उसके बाद ही हम लोग यहां से हटेंगे। कम्पनी जीएम अमिताभ तिवारी ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि यहां पर 900 से अधिक श्रमिक कार्यरत है। श्रमिकों का वर्ष 2019 में भी वेतन समझौता हुआ था जिसके तहत वेतन में 7500 रूपए की बढ़ोतरी की गई थी। वर्तमान में 20 हजार रूपए का मांग पत्र जनवरी में दिया था। उन्होनें बताया कि श्रमिकों का गत माह वेतन आया था जिसमें 5-5 हजार रूपए की कटौती हो गई थी। कंपनी प्रबंधक ने किन्हीं कारणों से वेतन में कटौती की है संभवतरू जल्द ही वेतन में हुई कटौती को भुगतान इन्हें हो सकता है। इसी को लेकर इन्होनें काम बंद कर दिया था। हांलाकि इनसे चर्चा हुई है लेकिन वे लोग भी उनकी मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होनें बताया कि श्रमिकों को वेतन लगभग 32 हजार रूपए है 20 हजार का मांग पत्र दिया गया है, लेबर विभाग, कंपनी प्रबंधन की टीम और श्रमिकों के साथ बैठक होगी उसके पश्चात ही मांग पत्र पर समझौता हो सकेगा।