झाबुआ। शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों को जागरूक करने के लिए डॉ. अमृतलाल परमार विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया । डॉ परमार ने अपने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों निर्वाचन नामावली में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया। इसके अलावा विद्यार्थियों को इस बात की भी जानकारी दी गई कि वे चाहे तो स्वयं गरुड़ा एप के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची जुड़वा सकते। आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कान्तू डामोर के द्वारा की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित था। आभार प्रो.कैलाश मैडा सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान ने माना।