धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धरमपुरी तहसील के एकलरा बुजुर्ग के राज पिता राजेंद्र जायसवाल को बीमारी के उपचार के लिए 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धार तहसील के खलबुजुर्ग निवासी नानूराम पिता गोपाल प्रजापत को बीमारी के उपचार के लिए 70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।