इन्दौर। इंदौर संभाग के आलीराजपुर जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं और आईएएस की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर आया है। कलेक्टर के नवाचार व संवेदनशील प्रयास और विजन आईएएस की पहल के फलस्वरूप प्रयत्न पहल होने जा रही है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी वेवसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। साथ ही परीक्षा और पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी देख सकते है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा 30 जुलाई 2023 को आयोजित होगी। किसी भी प्रश्न के समाधान के लिए मेल कर सकते है और 9425144629 पर संपर्क कर सकते है। केन्द्रों की जानकारी इस प्रकार से है। सर प्रताप शासकीय उत्कृष्ट उमावि अलीराजपुर, कन्या उमावि अलीराजपुर, उमावि बोरखड, उमावि नानपुर, उमावि आम्बुआ, कन्या उमावि बहारपुरा, उमावि लक्ष्मणी, उमावि बडी, कन्या उमावि नानपुर, शासकीय उमावि अंजदा, उत्कृष्ट उमावि सोंडवा, उमावि छकतला, उमावि वालपुर, उमावि बखतगढ़, उमावि उमराली, उमावि अट्ठा, उमावि सिलोटा, उमावि देवलानी, मॉडल सोंडवा, उमावि कट्ठीवाड़ा, उमावि चांदपुर, उमावि फुलमाल, उमावि सोरवा, उमावि आमखुट, शासकीय मॉडल स्कूल कट्ठीवाड़ा, कन्या उमावि चन्द्रशेखर आजाद नगर, उमावि झिरण, उमावि सेजावाडा, उमावि बरझर, उत्कृष्ट उमावि चन्द्रशेखर आजाद नगर, मॉडल स्कूल चंद्रशेखर आजाद नगर, उमावि खट्टाली, उमावि डाबडी, उत्कृष्ट उमावि जोबट, शा.मॉडल स्कूल जोबट, उमावि बोरी, उमावि कुंडलवासा, उमावि उदयगढ, उमावि कानाकाकड, कन्या उमावि बोरी एवं मॉडल उमावि उदयगढ। जिले में साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत टॉप 50 चिन्हित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा अलीराजपुर में ही मुहैया हो सकेगी। रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई 2023 तक कर सकते है। प्रयत्न विजन की पहल प्रयत्न विजन आईएएस यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शोध और प्रशिक्षण में शामिल दिल्ली स्थित संस्था की एक सीएसआर पहल है, जिसके द्वारा विजन आईएएस देश के विभिन्न राज्यों में सुदूर जिलों तक पहुंचता है और अपने समर्पित साधनों, व्यक्तिगत शिक्षण पद्धति और मेंटरिंग कार्यक्रम से यूपीएससी आप सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।