इन्दौर। इंदौर संभाग के बड़वानी उद्यानिकी विभाग द्वारा गत 10 जुलाई को जिले के उद्यानिकी कृषकों को राज्य पोषित योजना अंतर्गत राज्य के बाहर ‘‘ पांच दिवसीय ‘‘ कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम गुजरात के आणंद भेजा गया। कृषकों के दल को ले जाने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष गीता चौहान ने रवाना किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रम चौहान एवं उप संचालक उद्यान बड़वानी अजय चौहान उपस्थित थे। दल प्रभारी हरिओम यादव, ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड राजपुर के द्वारा कृषकों को भ्रमण के लिए बड़वानी से कृषि विश्वविद्यालय आणंद गुजरात में संरक्षित खेती अन्तर्गत शेडनेट हाउस, प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जानकारी तथा अन्य उद्यानिकी फसलों में नई-नई तकनीकी का अवलोकन कराया जाएगा।