खरगोन। नवागत जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण लिया है। नवागत सीएमएचओ डॉ. सिसोदिया ने कार्य प्रभार लेते ही वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुये समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलकर कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों, योजनाओं की शत प्रतिशित लक्ष्य पूर्ति कर जिले में स्वास्थ्य सेवायें बेहतर ढंग से दी जाएं इसका भरपूर प्रयास करेंगे।