BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 1:51 pm
KHABAR : 3 हजार से अधिक प्रेमियों ने 30 प्रजाति के 10 हजार पौधे रोपे, पौधारोपण में संस्कार नजर आया, परिवारों के साथ उमड़े शहरवासी, पढे खबर 

Share On:-

खरगोन । रविवार को निधिवन में वन उत्सव की तरह पौधारोपण हुआ। यहां गायत्री मंदिर परिवार के पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और अनेक अधिकारियों ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुभारम्भ किया गया। यहाँ अधिकारियों कर्मचारियों, पंच, सरपंच, सचिव, जीआरएस और कई समाजनों का जन सैलाब खरगोन के निधिवन में पौधे रौपने पहुंचा। साथ नन्ने-मुन्ने बच्चों ने भी आज पौधरोपण संस्कार निधिवन में लिया। यहां हुए पौधारोपण में रूद्राक्ष, पीपरमेंट, सिन्दूर, सतावरी, राम तुलसी हर्रा, अश्वगंधा, इंसुलिन नारियल, चम्पा गुड़हल बांस, बादाम सहित कई ऐसे पौधे लगाएं हैं जिसे देखकर हर कोई अचंबित होगा। निधिवन में आपको नारियल, बादाम, सिन्दुर, अश्वगंधा सहित अन्य प्रकार के पौधे के अलग-अलग बगीचे के रूप में दिखाई देंगे। छुट्टी के दिन शहरवासी निधिवन में मौज मस्ती वाला दिन बिता सकेंगे। यहां आकर हर कोई खुशी और उमंग महसूस करेगा।      

आज की अनुभूति खरगोन शहर के लिए सबसे अनोखी और यादगार रहेगी- कलेक्टर वर्मा        
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा शहर के नजदीक एक ऐसा स्थल विकसित करने की कल्पना की गई। उस कल्पना को साकार रूप देने की दिशा में रविवार को अद्भुत शुरुआत हुई है। कलेक्टर वर्मा के आव्हान पर शहरवासी उमड़े। योजनानुसार यहां 30 से अधिक प्रजाति के पौधे लगभग 3 हजार लोगों ने 10 हजार पौधें लगाए। करीब 15 से अधिक सामाजिक संगठन, एसोसिएशन, संस्थाएं और शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के पश्चात कलेक्टर वर्मा ने कहा कि आज की अनुभूति खरगोन शहर के लिए सबसे अनोखी और यादगार रहेगी। प्रशासन और जनसहयोग मिलकर एक ऐसा स्थल बनाएंगे जहां हर कोई आना अपना सौभाग्य समझेगा। इस 106 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न वनस्पतियों की प्रजाति को स्थान दिया जाएगा। कलेक्टर वर्मा ने शहर के नागरिकों का आभार मानते हुए पूरी कल्पना के बारें में बताया।   

बच्चों के लिए होगा विशेष स्थल      
ऐसा कोई वर्ग नहीं होगा जिसके लिए निधिवन में मनोरंजन या समय बिताने का स्थल न हो। यहाँ बच्चों के खेलने के लिए एक सेंड प्ले एरिया बनाया जाएगा। जो बच्चों के लिए एक विशेष स्थल होगा। जहां बच्चें बिना गंदे हुए या गंदगी फैलाएं सहज रूप से खेल सकेंगे। पौधरोपण के दौरान एक बालक इसी अंदाज को पूरा करता देखा गया। बस इसी तरह मनोयोग से बच्चें खेल सकेंगे।      

निधिवन में मनरेगा का होगा महत्वपूर्ण दखल  
निधिवन बसाने में मनरेगा का अत्यंत महत्तपूर्ण योगदान होगा। इसके लिए पूरी योजना तय की गई है। राविवार को मनरेगा के मजदूर जहां अपने कार्य में व्यस्त थे। वही पौधरोपण करने आये पर्यावरण प्रेमी महिलाओं ने मजदूरों के साथ सेल्फी लेकर साथी हाथ बढ़ाना की संकल्पना को गति दी।      

नारियल गार्डन कृषि विभाग के अमले ने किया श्रम  
निधिवन में अलग-अलग तरह से गार्डन विकसित करने की योजना है। रविवार को यहां 200 नारियल के पौधे लगाएं गए। कृषि विभाग का अमला अपनी मौजूदगी दिखाते हुए 50 से अधिक पौधें लगाएं। इसी स्थल पर अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने 4 अधिकारियों के सहयोग से सबसे ऊंचा नारियल का पौधा लगाया।      

महाविद्यालय के प्रोफेसर और विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाएं  
मेहरजा की पहाड़ी पर महासिद्यालय के सभी प्रोफेसरों ने भी अपना योगदान दिया। खरगोन महाविद्यालय के स्टॉप के साथ ही एनएसएस के विद्यार्थियों ने भी पौधें लगाए।  

जमावड़े से दूर आकर नारियल लगाने में व्यस्त कलेक्टर
वैसे तो निधिवन में कलेक्टर वर्मा ने सामूहिक रूप से कई पौधें लगाएं। हर समय उनके आस पास कई लोगों ने पौधे लगाते हुए फ़ोटो खिंचवाए। लेकिन इन सब से बचकर कलेक्टर वर्मा ने जमावड़े से हटकर नारियल का पौधा लगाया। कुछ इसी तरह खरगोन एसडीएम ओएन सिंह भी भीड़ से अलग होकर पौधे लगाने में व्यस्त रहे।  

पौधा लगाकर कैमरे में किया कैद    
महिला बाल विकास की सहायक संचालक मोनिका बघेल ने भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नारियल गार्डन में नारियल का पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने यादों को महफूज रखने के लिए मोबाइल कैमरे में फ़ोटो कैद किया।  

8 एकड़ में गायत्री मंदिर विकसित करेगा वन  
106 एकड़ की शासकीय भूमि पर कई स्थानों पर अतिक्रमण प्रारम्भ हो गया था। इस अतिक्रमण को रोक कर प्रशासन ने भूमि पर पौधरोपण की एक अच्छी आधारशिला रखी। यहां की 8 एकड़ भूमि को गायत्री मंदिर परिवार ने वन स्थ्यापित करने की मंशा जाहिर की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE