शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले 12 लोग 27 जून को अमरनाथ की यात्रा पर निकले थे। जब सभी लोग अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के बाद मनाली लेह के मार्ग से बापस शिवपुरी लौट रहे थे। तो हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के बीच लैंड स्लाइड होने की बजह से सभी लोग पिछले 4 दिनों से मनाली लेह मार्ग के सरचू बॉर्डर पर फंस गए हैं। सभी लोगों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यहाँ का प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा। आसपास के होटलों और ढाबों पर भी राशन खत्म हो गया।
शिवपुरी जिले की नगरपालिका के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि हमारे ग्रुप के पास जो भी खाने-पीने का सामान है, वो आज मंगलवार खत्म हो जाएगा। आसपास के होटलों में भी अब खाने-पीने की सामग्री नहीं बची है। गाड़ियों का डीजल भी खत्म होने वाला है। काफी ऊंचाई पर होने के कारण ऑक्सीजन भी सही से नहीं मिल पा रही है। सभी ने मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि यहाँ से बाहर निकालने में हमारी मदद करें। क्योंकि तेज बारिश और लैंडस्लाइड की बजह से आने जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। यहाँ ऑक्सीजन की भी बहुत कमी है इसलिए स्वांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।