भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस लिस्ट में 6 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। यह ट्रांसफर भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन एवं विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट-
संदीप कुमार अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग से कलेक्टर दतिया।
संजय कुमार कलेक्टर दतिया से कलेक्टर श्योपुर।
अवधेश शर्मा अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास से कलेक्टर टीकमगढ़।
सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़ से कलेक्टर अशोकनगर।
उमा माहेश्वरी आर कलेक्टर अशोकनगर से उप सचिव मंत्रालय।
शिवम वर्मा कलेक्टर श्योपुर से उप सचिव मंत्रालय।
राघवेंद्र सिंह कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर आगर मालवा।
कैलाश वानखेड़े कलेक्टर आगर मालवा से उप सचिव मंत्रालय।
अभय अरविंद बेडेकर अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर अलीराजपुर।