देवास। हाटपिपलिया विधायक के विरोध में पूर्व मंत्री दीपक जोशी और खाती समाज के कुछ लोग एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। जहां खाती समाज के व्यक्ति अखिलेश चौधरी ने विधायक मनोज चौधरी पर निजी और सनसनी खेज आरोप लगाए। हालांकि अपने आरोप पर उन्होंने कई प्रमाण नहीं दिया और यह कहा कि आप विधायक से पूछिए अखिलेश ने बताया कि पूर्व विधायक के साथ ही थे उनके गलत कार्याे के कारण साथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि विधायक के कहने पर बिएनपी पुलिस ने उनको विधायक के सामने पेश किया वहां विधायक ने उनसे अभद्रता की पुलिस ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए। अखिलेश चौधरी ने मीडिया को एक ऑडियो भी सुनाया जिसमें विधायक द्वारा अभद्रता पूर्ण बातें की गई। इसी दौरान पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने विधायक समर्थकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य गोपाल वर्मा पूरे क्षेत्र में विधायक का खासमखाश बनकर लूट मचा रहा है गोपाल वर्मा स्थाई वारंटी है इसके बावजूद बरोड़ा पुलिस के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती। भैसुंदा गांव से भी मेरे पास फोन आया। जहां उसने धोखाधड़ी की है जोशी ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाने में जनप्रतिनिधियों और कुछ अधिकारी गैर जिम्मेदाराना कार्य कर रहे हैं उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।इधर विधायक मनोज चौधरी का कहना है कि मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है ऐसी ओछी राजनीति हम नहीं करते, मेरी छवि धूमिल करने को लेकर यह कांग्रेसी झूठी और बेबाक बातें कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि वह मानहानि का दावा लगाएंगे।