BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 4:38 pm
NEWS : आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माह जुलाई-अगस्त में हरियाली अमावस्या, मोहर्रम (ताजिया) चांद से, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन के पर्व/त्योहर सम्पूर्ण जिले में मनाएं जाएंगे तथा इसी अवधि में कावड़ यात्राओं के आयोजन होंगे। त्योहारों/पर्व के मद्देनजर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को उनके कार्य क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिला कलेक्टर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त कर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना कराया जाना सुनिश्चित करने तथा साम्प्रदायिक सोहार्द, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे एवं जहां भी आवश्यक समझे विडियोग्राफी करवाने और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट को क्षेत्र में पदस्थापित भूअनि, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु पाबंद करें। क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी/चौकसी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संभावित अप्रिय घटना को तत्काल नियंत्रित करने हेतु समुचित कार्यवाही एवं सार्थक प्रयास करते हुए सूचना पुलिस कंट्रोल रुम एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन को देने के निर्देश दिए हैं।

त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित न हो- जिला कलेक्टर

आदेशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इस दौरान सतत निगरानी रखते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय एवं सामन्जस्य स्थापित करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी जिला कलेक्टर को देना सुनिश्चित करेंगे। क्षेत्र में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्तानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट से सामंजस्य स्थापित कर साम्प्रदायिक सौहार्द, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE