BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 4:59 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 137 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए-137 आवेदको की समस्‍याएं सुनी,और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम नेहामीना,सीईओ जिला पंचायत गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में खजूरी की कुमारी रूपलक्ष्‍मी ने संभागीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्रमाणीकरण करने, जूना बघाना के मांगीलाल बंजारा ने भू‍मि विवाद का निराकरण करने, जीरन के विजय गायरी ने लोन की सब्‍सीडी प्राप्‍त नही होने, सेमलीआंत्री के तेजसिह चन्‍द्रावत ने आने-जाने का रास्‍ता दिलाने, सोनीयाना की जशोदाबाई प्रजापत ने जबरन कब्‍जा करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने, कचौली की कविता मीणा ने बीपीएल राशनकार्ड जारी करने,जावद के ईकबाल ने अतिक्रमण का मलबा हटवाने, फिरोजशाह रोड वार्ड नं.26 के नौशीर जाल ने अतिक्रमण हटवाने, बंगाली कालोनी नीमच के भेरूलाल लुहार ने रूकी हुई पेंशन चालु करवाने एवं परलाई के डालुराम धाकड ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया ।

इसी तरह चचोर के सुरेश पाण्‍डेय, दारू के जानकीदास, केलुखेडा के हरिंशकर पाटीदार, भोलियावास की वरदीबाई बागरी, छोटीमण्‍डी नीमच की सुहाना परवीन, डिकेन के बगदीराम मेघवाल, खेडी मोहल्‍ला नीमच सिटी के गोपालराव शिन्‍दे, कुण्‍डालियाखुर्द की राधाबाई भील, झांतला के खेमराज, स्‍कीम नं.-8 बघाना के दिलशाह, बिहारगंज नीमच की सुनिता कुचबंदिया, अथवा के अयुब हुसैन, विनोबागंज नीमच की शहनाज बी, अरनियाकुमार के अम्‍बालाल, जेतपुरा की हसांबाई नायक, धनेरियाकला के राधेश्‍याम प्रजापत, दुदरसी के विष्‍णु पाटीदार, मेघपुरा के शम्‍भुलाल, मनासा के प्रकाश कलाल, डोराई की लीलाबाई भील, मडावदा के अर्जुन बंजारा, घुसण्‍डी जागीर के रमेश मीणा, पुरानी नगरपा‍लिका नीमच की सरोज कोटिया, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच की रूकसार बी, भगवानपुरा की मरजीना बी, धनगावॅ के देवीलाल माली, पिपलिया चारण के गबुरूलाल मीणा, आसफगंज की सायदाबी, पालसोडा के बाबुलाल बावरी, सुवाखेडा के बाबुलाल प्रजापत, नेवड की सोहताकुवंर राजपुत, कनावटी की चन्‍दाबाई जाटव, बालीबाई जाटव, एवं चौथखेडा के राजेश गुर्जर ने अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE