नीमच। पी.एम.स्वनिधि योजना से मिली आर्थिक मदद से अपना स्वंय का सब्जी व्यवसाय कर, अपनी आजीविका चला रहे है, बघाना निवासी सत्यनारायण। पीएम स्वनिधि योजना से सत्यनारायण को सब्जी विक्रय के लिए क्रमश दस ,बीस, पचास हजार रूपए का ऋण नगरपालिका नीमच के माध्यम से यूको बैंक नीमच से मिला है। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने सब्जी व्यवसाय का सफल संचालन कर, सत्यनारायण ने पथ विक्रेताओ के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सत्यनारायण कहना है, कि पीएम स्वनिधि का लाभ मिलने से कोरोना के संकटकाल में काफी मदद मिली है। सत्यनारायण ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त ऋण राशि पुनरू बैक मे जमा कर दी है। इससे उसकी साख भी बढी़ हैं। पीएम स्वनिधि से मिली मदद के लिए सत्यनारायण प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रहे है।