नीमच। जावद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवानी गर्ग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत निवासी कान्याखेडी के बालक नारायण पिता गोविंद नायक की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता गोविंद पिता भागीरथ नायक को 4 लाख रूपये एवं कान्याखेडी के ही अम्बा माता डेम में राहुल पिता गोरख की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता गोरख पिता भाना नायक को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।