नीमच। जावद की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवानी गर्ग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत जसवंतपुरा तहसील सिंगोली के घीसालाल पिता मांगीलाल माली की 16 बकरियों की गत दिवस आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर पीडित परिवार को पशुधन हानि होने पर 64 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।