नीमच। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से आगामी 12 अगस्त 2023 को विशाल रक्तदान शिविर पूरे जिले में आयोजित किये जा रहे है, जो कि नीमच जिले में एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जिसके लिए कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा कार्य योजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम रक्त दान करने वाले रक्तदानियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिसमें रक्त दानदाता स्वयं दी गई लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। लिंक को ओपन करने के बाद अपनी जानकारी अंकित करें और इस पुनित अभियान का हिस्सा बने।