BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 7:09 pm
KHABAR : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दल ने किया रतनगढ के वनक्षेत्र का नि‍रीक्षण, पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थितों को बताया महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्‍ली की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण के निगरानी समूह  द्वारा मंगलवार को नीमच जिले के वनपरिक्षेत्र रतनगढ की बीट आम्‍बा, परलाई तथा कोज्‍या के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया । जहां वन विभाग रतनगढ द्वारा आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान निगरानी समूह के विनय जांगिड शर्मा एवं उनकी टीम के अन्‍य सदस्‍यों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण एवं वनों के महत्‍व के बारे में विस्‍तार से समझाया गया ।

ग्राम कोज्या के कस्तुरबा बालिका छात्रावास में टीम के सदस्यों एवं वन विभाग के अधिकारि‍यों ने पौधा रोपण कर छात्राओं को भी वन एवं पर्यावरण संरक्षण के बारें में जागरूक किया तथा ग्राम परलई के हनुमान मंदिर पर कल्पवृक्ष की पूजा अर्चना कर ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर बसंतीलाल मालवीय, स्थाई वनसमिति, जिला पंचायत-मन्दसौर,  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की कैम्‍पा निगरानी दल के सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत परलई बाबूलाल धाकड, वनसमिति अध्यक्ष राजु धाकड, उपवनमंडलाधिकारी नीमच  दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ पी.एल. गेहलोत, वनपरिक्षेत्राधिकारी जावद विपुल प्रभात करोरिया,  परिक्षेत्र सहायक ताल बापूलाल दायमा आदि भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE