BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 12:17 pm
KHABAR : विरियाखेंडी के जिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ चिकित्‍सकों और विभागीय कर्मचारियों का प्रशिक्षण, सीएमएचओ ने कहा- यूविन पोर्टल से गर्भवती माताओं और बच्‍चों को मिलेगी नियमित टीकाकरण की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। गर्भवती माताओं और 0 से 5 वर्ष के बच्‍चों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की सेवाओं को सहज और सुलभ बनाने के लिए मोबाईल आधारित सेवाओं के माध्‍यम से टीकाकरण कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत 1 अगस्‍त से होने जा रही है। टीकाकरण कराने के लिए कोविड टीकाकरण की व्‍यवस्‍थाओं के समान यूविन पोर्टल पर विभागीय सेवाऐं प्रदान करने के लिए बेसिक जानकारियां बनाने अर्थात मेपिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में चिकित्‍सकों और विभागीय कर्मचारियों का प्रशिक्षण विरियाखेंडी स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में संपन्‍न किया गया। प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रवीन्‍द्र कुमार पॉल, प्रोजेक्‍ट ऑफिसर युएनडीपी उज्‍जैन से डॉ. मनदीप सिंह मंडलोई द्वारा सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. ननावरे ने बताया कि पोर्टल पर अपना मोबाईल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा। युविन पोर्टल के माध्‍यम से अभिभावकों और सेवा प्रदाताओं को यह पता चल सकेगा कि बच्‍चे, गर्भवती माता को कौन सा टीका लगाया जाना है, कौन से टीके लग चुके हैं। साथ ही टीकाकरण का अद्यतन प्रमाण पत्र भी ऑनलाईन तत्‍काल मिल जाएगा। इस नई व्‍यवस्‍था में हितग्राही गर्भवती अथवा बच्‍चे देश के किसी भी हिस्‍से में अपना टीकाकरण करा सकेंगे।

ऑनलाईन रिकार्ड होने के आधार टीकाकरण की सुविधा आसान हो जाएगी।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रवीन्‍द्र पॉल ने बताया कि युविन पोर्टल से बर्थ डेट रिकार्ड होगी, बर्थ वेट रिकार्ड होगा, प्रसव के 1 घंटे में स्‍तनपान कराने की स्थिति रिकार्ड होगी, जन्‍मजात विकृति का ऑनलाईन रिकार्ड रहेगा, सामान्‍य अथवा सिजेरियन प्रसव की स्थिति पता लगेगी । लाभार्थी को एसएमएस अलर्ट मिलेगा। एएनएम, आशा को डयु लिस्‍ट मिलेगीजिससें आज किन बच्‍चों को टीका लगना है पता लग जाएगा, कार्यभार कम होगा। ऑनलाईन पंजीयन होगा जिसमें अभिभावक अपने फोटो आईडी के माध्‍यम से ऑनलाईन अथवा ऑनस्‍पाट पूर्व पंजीयन कर सेवा प्राप्‍त कर सकेंगे। डिजिटल राष्‍ट्रीय टीकाकरण कार्ड प्राप्‍त होगा । पूरें देश में माईग्रेशन ट्रेककर कहीं भी टीका लगवाया जा सकेगा। पब्लिक डोमेन पर माईक्रोप्‍लान दिखेगा। सेशन प्‍लांड हेल्‍ड दिखेगा। बर्थ डोज ट्रेक होंगे, मुटठी में मोबाईल पर सब रेकार्ड देख सकेंगे। बीमारियोंका निर्मूलनहोगा। रजिस्‍ट्रेशन की पावती मिलेगी ।टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी मिल सकेंगी । डिलेवरी के समय जटिलताओं का रिकार्डरहेगा । डिलेवरी के दौरान प्रसव के समय का रिकार्ड रहेगा। विभिन्‍न प्रकार की रिपोर्ट जनरेट करने में मदद मिल सकेगी। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्‍न चिकित्‍सा अधिकारी, सैयद अली अहमद कोल्‍ड मेनेजर, निलेश चौहान, विपिन शर्मा एवं विभिन्‍न बीपीएम, बीसीएम, ऑपरेटर, सुपरवायजर एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE