BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 12:21 pm
REPORT : चार वर्षों में 26 करोड़ से स्वास्थ्य सुविधाओं की स्वीकृति, विधायक डॉ. पांडेय ने विधानसभा में उठाये विभिन्न मुद्दे, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विगत चार वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगभग 26 करोड़ रु की लागत से भवन व संसाधन की स्वीकृति प्रदान की है।जिसमे  महिला चिकित्सालय,बाल चिकित्सालय,एक नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 16 उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन सहित विभिन्न सुविधाए है।विधानसभा सत्र में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा के सिविल हॉस्पिटल आसपास के क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां एक वर्ष में 1 लाख 29 हजार 545 मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुचे। इस दौरान 3 हजार 401 इमरजेंसी मामले आये। यहाँ अन्य सुविधाओं के साथ फिजियोथेरेपी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, आगामी समय मे डायलेसिस सुविधा भी प्रारम्भ होने जा रही है इस हेतु दो डायलेसिस मशीन भी यहां स्थापित की गई है।

डॉ. पांडेय के अन्य प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने बताया कि बीते चार वर्षाे में जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु लगभग 26 करोड़ रु की लागत से विभिन्न स्वीकृतियां दी गई है जिनमे नवीन महिला चिकित्सालय का निर्माण है। इसके अलावा सिविल हॉस्पिटल परिसर में नवीन बाल चिकित्सालय, ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट, दो संजीवनी क्लिनिक, ग्राम रिंगनोद में नवीन ससामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलौदा में पोषण पुनर्वास केंद्र का निर्माण कराया गया। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 16 स्थानों पर उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में स्वीकृत किये गए हैं जो रोला, मीनाखेड़ा, आंबा, माऊखेड़ी, हसन पालिया, हतनारा, उम्मेदपुरा, सुजापुर, चिपिया, मोरिया, झालवा, पिपल्या जोधा, बहादुरपुर जागीर, बिनोली, हनुमंतिया,व गोंदीशंकर में स्वीकृत हुए है।
डॉ. पांडेय के प्रश्न पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए माही समूह जल प्रदाय योजना को स्वीकृति दे दी गई है। 2017 करोड़ रु की लागत की इस योजना से जावरा व पिपलौदा विकासखंड के 235 ग्रामो को सम्मिलित किया गया है। गत माह स्वीकृत माही समूह जल प्रदाय योजना के क्रियान्वयन में निविदा प्रक्रिया की जा रही है। आपने आगे बताया कि बीते चार वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन व अन्य नल जल योजनाओं के माध्यम से लगभग 80 करोड़ रु की लागत से 838 कार्याे की स्वीकृति दी गई है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE