BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 1:06 pm
KHABAR : जिले में अधिसूचित की जाने वाली खरीफ फसलों का प्रकाशन, किसानों से की बीमा कराने की अपील, अंतिम तारीख हुई घोषित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत जिले में अधिसूचित की जाने वाली खरीफ फसलों का प्रकाशन किया जा चुका है। तहसील स्तर पर कपास एवं जिला स्तर पर उडद, मूंग तथा पटवारी हल्का स्तर पर सोयाबीन एवं मक्का फसल को अधिसूचित किया गया है। कृषकों हेतु खरीफ मौसम में प्रीमियम दर अनाज, तिलहन एवं दलहनी फसलों के लिए बीमित राशि का दो प्रतिशत या वास्तविक दर जो भी कम हो, कपास हेतु बीमित राशि का 5 प्रतिशत या वास्तविक दर जो भी कम हो देय होगी।

उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया ने बताया कि सोयाबीन की फसल प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 52 हजार रुपए जिसकी 2 प्रतिशत राशि 1040 रुपए है। इसी क्रम में मक्का फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 40 हजार रुपए है जिसकी बीमा प्रीमियम 2 प्रतिशत राशि 1600 रुपए है। मूंग फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 40 हजार रुपए है जिसकी बीमा प्रीमियम 2 प्रतिशत राशि 600 रुपए है। कपास फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 60 हजार रुपए है, जिसकी बीमा प्रीमियम 2 प्रतिशत राशि 300 रुपए है। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।खरीफ 2023 से सभी कृषकों हेतु योजना को स्वैच्छिक/ऐच्छिक किया गया है। योजना में प्रावधान किया गया है कि अल्पकालिक फसल ऋण लेने वाले कृषक को अपनी फसलों की बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, वे कृषक बीमांकन की अंतिम तिथि से सात दिवस पूर्व तक संबंधित बैंक से लिखित में आवेदन कर निर्धारित प्रपत्र में भरकर योजना से बाहर जा सकते हैं। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसल का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जाएगा। अऋणी कृषक, ओव्हरड्यू कृषक जिसका बैंक में बचत खाता है, अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा बैंक, लोक सेवा केन्द्र एवं कार्यरत बीमा कम्पनी के अधिकृत एजेंट के माध्मय से करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE