BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 1:32 pm
KHABAR : कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक एवं मीडिया कार्यशाला संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 एवं दस्तक अभियान तथा विश्व जनसंख्या दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक एवं मीडिया कार्यशाला संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस. मैना, एसएमओ डब्ल्यूएचओ भोपाल डॉ. एस.एम. जोशी, डीआईओ डॉ. सुमित यादव, डीपीएम शैलेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर कन्याल ने जिले में चलाए जा रहे उक्त अभियानों के सफल क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने यूविन पोर्टल के माध्यम से हितग्राही को तीन दिवस पूर्व बल्क मैसेज पंहुचाने की भी व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के क्षेत्र में शेष छूटे हुये बच्चों का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिये, जिससे शाजापुर जिला शीघ्र ही एम.आर. फ्री हो सकें। उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।

एसएमओ डब्ल्यूएचओ भोपाल डॉ. जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार 0 से 5 वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों को पूर्ण टीकाकृत करने के लिए जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन तीन चरणों में क्रमशः 7 से 12 अगस्त, 11 से 16 सितम्बर, 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होगा। उक्त अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों को हेडकाउण्ट सर्वे के आधार पर ड्यूलिस्ट तैयार की जाकर पूर्ण टीकाकृत किया जायेगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकृत किया जायेगा। साथ ही कोविन पोर्टल की तरह ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल का क्रियान्वयन भी शीघ्र ही किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE