शाजापुर। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय महेन्द्र प्रताप सिंह किरार ने दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं निराश्रितों की स्थानीय निकायवार एवं क्षेत्रवार समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए डीडीआरसी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाऐं संचालित हो रहीं हैं, जिसमें दिव्यांगों, वृद्धजनों, निराश्रितो को जिला स्तर तक परेशान न होना पडे अनावश्यक शिकायते आदि न करना पड़े तथा दिव्यांगो को योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त हो सके। साथ ही कोई समस्या हो तो वह अपने घर से जिला स्तर पर जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र बापू की कुटिया के पास, शाजापुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपनी समस्या के बारे में ब्लॉक वार फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय जनपद पंचायत शाजापुर के लिए प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुशवाह मोनं 8889069731 को दायित्व सौंपा हैं। इसी तरह जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के लिए स्पेशल एजुकेटर उमेश पालीवाल मोंन. 9977080952, जनपद पंचायत शुजालपुर के लिए मल्टीपरपज रिहेब्लिटेशन राजेश मालवीय मोनं. 9754407536, जनपद पंचायत कालापीपल के लिए साईक्लोजिस्ट दिपेश राखोलिया मोनं. 9893090033, नगरपालिका शाजापुर के लिए फिजियोथेरेपिस्ट रेखा सोनी मोनं. 9179777484, नगरपालिका शुजालपुर के लिए प्रोस्थेटिस्ट/ऑर्थाेटिस्ट शमा परवीन मोनं. 8700875465, नगर परिषद मक्सी के लिए मोबिलिटी स्ट्रक्टर बबीता पाठक मोनं. 7580921019, नगर परिषद पोलायकलां के लिए प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुशवाह मोंन. 8889069731, नगर परिषद अकोदिया के लिए मल्टीपरपज रिहेब्लिटेशन राजेश मालवीय मोनं 9754407536 एवं नगर परिषद पानखेड़ी के लिए साईक्लोजिस्ट दिपेश राखोलिया मोनं. 9893090033 को दायित्व सौंपे गये हैं।