BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 2:27 pm
NEWS : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह, चित्तौड़गढ़ जिले के एक लाख 32 हजार 621 लाभार्थीयों के खातों में 25 करोड़ 42 लाख रुपए का लाभ हस्तांतरित, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी जिलों में आयोजित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर एक साथ 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1005 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित किया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभान्वितों से चर्चा की एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद से जुड़े। लाभार्थी संवाद के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के एक लाख 32 हजार 621 लाभार्थीयों के खातों में 25 करोड़ 42 लाख रुपए का लाभ हस्तांतरित किया गया। लाभार्थियों को ऑडिटोरियम में लाने ले जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई। साथ ही, सभी को फूड पैकेट्स भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि 2013 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 55 वर्ष महिला एवं 58 वर्ष के पुरूषों को 500 रुपए पेंशन स्वीकृत की। 2018 में इसे बढ़ाकर 750 की गई थी। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपए कर दी है। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गो को काफी राहत मिली है। अब हर वर्ष पेंशन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी संवाद में प्रदेश के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1005 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित की गई। जाड़ावत ने कहा कि लाभार्थी संवाद में पधारें लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभार व्यक्त किया एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना की। जाड़ावत ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहें महंगाई राहत कैंपों से आमजन को काफी राहत मिली है। राजस्थान का हर नागरीक सरकार द्वारा चलाए जा रहें कैंपों की प्रसंशा कर रहा है। योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेशवासी बहुत खुश है।  
जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में जिले के एक लाख 32 हजार 621 लाभार्थियों को 25 करोड़ 42 लाख की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के लाभार्थी उत्सव राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे।
समारोह में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, जिले के उपखंड अधिकारीगण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राम दयाल, परिवीक्षा अधिकारी विकास खटीक सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष लाभार्थियों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE