ग्वालियर। बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम गुजना बेहट के सिद्धगुरु स्थल के मंदिर के पुजारियों पर जानलेवा हमला कर दान पेटी को लूटने का प्रयास कर रहे अपराधियों ने पुजारियों के साथ मारपीट की, जिससे मंदिर के पुजारी घायल हो गए ! इस घटना को लेकर प्रजापति समाज में रोष व्याप्त है ! इसी के चलते कुंभकार महासंघ बैनर तले प्रजापति समाज के लोगों ने आज सर्किट हॉउस से रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ।क्ड नरोत्तम भार्गव को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अभी तक प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई संतोषजनक नहीं हैं।
ज्ञात रहे कि कि 5 जुलाई की रात सिद्ध बाबा मंदिर के स्थान पर पुजारी श्यामवीर प्रजापति, रामप्रकाश प्रजापति को आधा दर्जन से अधिक अपराधी मारपीट कर गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। उनके शरीर पर गंभीर मारपीट के निशान और घाव लगे और अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की नियत से दोनों संतो को गंभीर तरीके से मारा है जिन्हें जिला चिकित्सालय ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। प्रजापति कुंभकार महासंघ ने आरोप लगाया है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस द्वारा गंभीर अपराध को मामूली धाराओं में दर्ज किया गया है और पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है, इसलिए तत्काल सख्त कार्यवाही कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। उक्त ज्ञापन जिला अध्यक्ष दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में दिया गया।