रतलाम। जिले के ग्राम धतुरिया तहसील रतलाम ग्रामीण निवासी महेश पिता तेजालाल जाट की गत दिनों खेत पर हंकाई करते समय ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई थी। इस दुर्घटना की सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे और महेश को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अब कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर द्वारा ट्रेक्टर के नीचे दबने से मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
आपकों बता दें कि ग्राम धतुरिया तहसील रतलाम ग्रामीण निवासी महेश पिता तेजालाल जाट की 18 जून 22 को अपने खेत पर हकाई करते समय खाई में ट्रेक्टर के नीचे दबने से मृत्यु हो गई थी। इस पर मृतक के वैध वारिस तेजालाल पिता मांगीलाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।