BREAKING NEWS
BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 4:44 pm
NEWS : राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन ‘‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’’ योजनान्तर्गत किसानों को अब मिलेगा ड्रिप व फव्वारा संयंत्र पर 75 प्रतिशत तक अनुदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में कृषकों द्वारा की जाने वाली फसलों को समय पर पूरी मात्रा में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो तथा उपलब्ध जल से अधिकतम क्षेत्र में फसल उत्पादन लिया जा सके। इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा ड्रिप, मिनी फव्वारा एवं फव्वारा संयंत्र की इकाई लागत पर 70 से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।
 
उप निदेशक उद्यान डॉ शंकर लाल जाट ने बताया कि राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन अन्तर्गत अनुदान सामान्य कृषक के लिए 70 प्रतिशत तथा लघु/सीमांत/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला कृषकों के लिए 75 प्रतिशत अनुदान देय है। चित्तौडगढ़ जिले में इस वित्तीय वर्ष में कुल 11553 हैक्टयर में किसानों को ड्रिप, मिनी फव्वारा एवं फव्वारा संयंत्र के लिये लाभान्वित किया जायेगा। किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।

पात्रता- सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर एक किसान न्यूनतम 0.2 हैक्टयर तथा अधिकतम 5 हेक्टेयर तक अनुदान प्राप्त कर सकता है।

अनुदान के लिये आवश्यक दस्तावेज- 
जन आधार के माध्यम से ऑनलाइन राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन, भूमि की नवीनतम जमाबंदी/राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि(भू-स्वामित्व), बिजली का बिल/पम्प सैट क्रय बिल(वर्षो पुराने पम्प सेट से सिंचाई कर रहा हो तो स्वयं/ विभागीय कार्मिक का प्रमाण पत्र मान्य होगा)/जल करार (सिंचाई जल स्त्रोत), पंजीकृत निर्माता या अधिकृत डीलर का संयंत्र प्रोफार्मा इनवॉइस/क्रय बिल मृदा एवं जल परीक्षण रिपोर्ट एवं डिजाईन(केवल ड्रिप संयंत्र हेतु)। 

अनुदान के लिये आवेदन की प्रक्रिया- 
राज किसान साथी पोर्टल पर नागरिक सेवा केन्द्र/ई-मित्र पर जाकर अथवा स्वयं द्वारा जन आधार के द्वारा लॉगिन कर राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकेगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE