देवास। आज बुधवार को देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने रसूलपुर बाईपास स्थित बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कार्य की गुणवत्ता और गति देखी ओर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि बारिश के चलते कार्य की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन गुणवत्ता अच्छी है जल्दी ही यहां पर कार्य पूर्ण होगा इसी को लेकर मैंने आज यहां पर निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा सहित इंजीनियर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।