भगवानपुरा। भगवानपुरा के जनपद सभागार में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान टीबी सुपरवाइजर हरिसिंह सोलंकी ने बताया कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। वही प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है। टीबी एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो क्षय रोगी के खाँसने और छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इसके प्रमुख लक्षण है दो हफ्ते से अधिक खांसी आना, दो हफ्ते से अधिक समय तक बुखार आना, लगातार वजन कम होना एवं बलगम में से खून आना। यदि मरीज में ये लक्षण मिलते है तो तत्काल सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। भारत सरकार द्वारा टीबी के मरीजों को निक्ष्य पोषण योजना के अनुसार 500 रु प्रतिमाह भी दिया जाता है। इसके साथ ही टीबी की जांच और इलाज भी पूरी तरह निशुल्क होता है। कार्यक्रम में सीईओ पवन शाह सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मोजूद थे।