मंदसौर। विगत दो दिनों से नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं।
जानकारी अनुसार बताया गया कि एसोसिएशन की मांगे है कि हमें सैकंड ग्रेड पे नही दिया जा रहा हैं बल्कि बाकी राज्यों में दिया जा रहा हैं। काम बन्द हड़ताल का आज तीसरा दिन है।
सिविल सर्जन डॉ डीके शर्मा ने बताया कि नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा हड़ताल पर जाने से हॉस्पिटल की व्यवस्था गड़बड़ाई नहीं है हमने प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज से नर्सिंग स्टूडेंट आ गई है और गांव में सीएचओ रहते हैं गांव में उनकी भी अस्थाई पोस्टिंग की गई है। इनके द्वारा अस्पताल की व्यवस्था बनी हुई हैं।