नीमच। वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी नीमच बी.एम.सुरावत ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा ज्ञानेश्वसर बी पाटिल के संचालक कोषा एवं लेखा डॉ. राजीव सक्सेना के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर दिनेश जेन के नेतृत्व में नीमच जिले के डीडीओ एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कोषालय नीमच में 12 व 13 जुलाई 2023 को विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुरावत ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या जैसे तकनीकी कारणों से किसी कम्रचारी का वेतन, जीपीफ, जीआईएस, एरियर, एक्सभग्रेसिया, भुगतान नही हो पा रहा हो, तो (एसडीकंप्लेंजट) लॉक करते हुए, तत्काल जिला कोषालय नीमच में एसडी नम्ब्र सहित समस्याक का विवरण दर्ज कराये और जिला कोषालय नीमच के ई मेल पर लिखित में सूचित करे, या जिला कोषालय में फिजिकली कॉपी भेजे। जिला कोषालय नीमच द्वारा डीडीओ की तकनीकी या अन्य प्रकार की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। शिकायत एवं समस्या का निराकरण जिला कोषालय स्तर पर नहीं होने पर आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल से अनुरोध कर निराकरण कराया जायेगा।
वरिष्ठतम जिला कोषालय अधिकारी सुरावत ने बताया कि जिला कोषालय नीमच द्वारा समय-समय पर डीडीओ को प्रशिक्षण देकर या समस्याएं आमंत्रित कर, निराकरण कराते आ रहे हैं। साथ ही दो दिनों में डीडीओ की शतप्रतिशत समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास किया जावेगा।