BREAKING NEWS
KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 11:53 am
BIG REPORT : पन्द्रवे वित्त की राशि को लेकर कांग्रेस जपं सदस्यों ने फूंका अध्यक्ष प्रतिनिधि का पुतला, 15 फीसदी कमीशन लेने का लगाया आरोप, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी । जनपद पंचायत में 15 वे वित्त की राशि को लेकर कांग्रेस के जनपद सदस्यों ने नारेबाजी कर पुतला दहन किया व जप अध्यक्ष पुष्पा पाटीदार व जनपद सीईओ पर कमीशन लेकर मनमाफी राशि बाटने के आरोप लगाए व राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार संजय मालवीय को सोपा। जबकि जप अध्यक्ष  पुष्पा पाटीदार ने आरोप निराधार बताये वही उनका कहना है कि यह 2022-23 कार्ययोजना जो बनी थी उसकी राशि है यह पूर्व परिषद थी इस पर हमारा कोई अधिकार नही है। इधर कांग्रेस ने जप सदस्यों ने जप परिसर के बाहर जप अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटिदार का पुतला भी जलाया।व राज्यपाल के नाम तहसीलदार संजय मालविय को ज्ञापन सोपा। जिसमे जप अध्यक्ष व जप सीईओ पर पक्षपात कर मनचाहे जप सदस्यों को राशि बाटने के आरोप लगाए है व इसमे 15 फीसदी कमीशन लेने की भी आरोप लगाया है।इस दौरान जप सदस्य श्याम मालवीय,प्रकाश राठौर,विजेश मालचा,गणपत पंवार, सत्यनारायण पाटीदार,अर्जुन गुर्जर,रामेश्वर राठौर आदि जप सदस्य थे। पुतला दहन के दौरान फायर ब्रिगेड से आग बुझाई। 
2022-23 की कार्ययोजना की राशि हुई स्वीकृत
जानकारी के अनुसार  पूर्व जप अध्यक्ष निर्मला जेन के कार्यकाल में 2022-23 की कार्ययोजना बनाई थी जिनमे नियम था कि 10 लाख से ज्यादा की कार्ययोजना बनाई थी  पांच जप वार्ड में जिनमे 98 लाख की कार्य योजना बनाई थी जिसकी राशि आई जिसे पंचायतों में डाल दी।जिसके बाद यह विवाद शुरु हुआ।अब नियम बदला गया जिसमें अब 2-4 लाख की कार्ययोजना बना सकते है।
यह राशि हुई स्वीकृत
2022-23 की कार्ययोजना में 98 ,73,870 रुपये की राशि स्वीकृत हुई जिसमें जप वार्ड 1 में  सेमली में 13,16,516 रुपये, वार्ड 2 में उमरिया में दस लाख,वार्ड 6 में 29,62,161 रुपये,वार्ड 21 गरनाइ में 13,16,516 रुपये,वार्ड 23 में  पिपलिया जोधा में 32,78,677 रुपये स्वीकृत हुई है।
15 फीसदी कमीशन लेकर दे रहे राशि
जनपद सदस्य श्याम मालवीय,प्रकाश राठौर,अर्जुन गुर्जर,महेश डांगी आदि ने आरोप लगाए की जप अध्यक्ष पुष्पा पाटिदार व जप सीईओ 15 प्रतिशत कमीशन लेकर पंचायतों में राशि डाल रहे है।कंग्रेस जप सदस्यों को 15 वे वित्त की राशि नही दे रहे है । जप में बिना पैसे दिए किसी का काम नही होता है ।जप अध्यक्ष ने अपने मनमाफिक पांच जप सदस्यों को राशि बाट दी।
इनका कहना
जो राशि आई है वह 2022-23 की कार्ययोजना की राशि है इसमें हम कोई फेरबदल नही कर सकते है।कांग्रेस के लोग केवल नोटँकी कर रहे है।अभी जो 2023-24 की कार्ययोजना बनाई है उसमें हमने सबसे प्रस्ताव लिए है।अगर ऐसा होता में हम इनसे भी प्रस्ताव क्यो लेते।कोई कमीशन नही ले रहा है कांग्रेस ने केवल झुट बोलकर राजनीति कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE