कुकडेश्वर। आगामी त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाये इस को मद्दे नजर रख जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में थाना परिसर कुकड़ेश्वर में शांति समिति की बैठक रखी गई। बैठक थाना प्रभारी संदीप तोमर ने ली बैठक में नायब तहसीलदार श्रृद्धा त्रिवेदी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलसिंह परमार व समस्त थाने का स्टाफ और नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ नगर के सभी समाज के वरिष्ठ जन जनप्रतिनिधि व पत्रकार उपस्थित थे। नगर में आगामी त्यौहार मोहर्रम, 15 अगस्त एवं जैन समाज के पर्वाधिराज पयुर्षण पर्व 14 से 21 अगस्त तक मनाए जाने वाले और व सभी त्यौहारों के बारे में विस्तृत जानकारी ली ।मुस्लिम समुदाय द्वारा बताया गया कि मोहर्रम पर्व पर दिनांक 28 जुलाई को अखाड़ों के साथ ताजिए निकाले जाएंगे बैंड बाजे ढोल के साथ ताजियें इमामबाड़ा से निर्धारित रुट पर होते हुए रात्रि विश्राम इमामबाड़े में होगा वही 29 जुलाई को 11 बजे ताजिए तमोली चौक से सदर बाजार होते हुए कर्बला स्थल पहुंचेंगे जहां पर ताजियें को ठंडे किए जाएंगे कार्यक्रम के तहत 3 जगह छबील का आयोजन होगा वही 15 अगस्त पर राष्ट्रीय पर्व को सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाये झंडा वंदन कार्यक्रम के बारे में चर्चा के साथ ही जैन समाज के पर्व पर जैन समुदाय द्वारा धर्म स्थानों पर धर्म आराधना की जाएगी वहीं संवत्सरी 21 अगस्त के रोज मीट की दुकान बंद रखी जाए आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी ने सभी से आगामी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध किया व जिले में धारा 144 का पालन करें सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अरनिगल पोस्ट धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने वाली पोस्ट ना करें।