सरवानिया महाराज। शहर के समस्त उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24/07/2023 को 33/11 के.व्ही. सरवानिया महाराज उपकेन्द्र पर ग्रीड मेंटेनेंस सम्बन्धी कार्य होने के कारण प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सरवानिया महाराज ग्रीड से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. घरेलु व सिंचाई फीडर की लाइन बंद रहेंगी, जिससे सम्बंधित ग्राम सरवानिया महाराज, बरखेडा मीणा, मुकंदपुरा, कलेपुर, गोठडा, बोलखेड़ा, आंकली, मोड़ी, खेडा मोड़ी, उपरेडा, आमलीभाट, आमलीचक, गादोला, सम्पतपुरा, बरखेडा चौहान, जगेपुर मीणा, ढाबी, ढाबा व देपालपुरा के घरेलु व सिंचाई ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाय बांधित रहेंगी। यह जानकारी जे.ई प्रवीण सांवरिया ने दी है। जे.ई ने बताया की इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढाया एवं निरस्त भी किया जा सकता है ।