गरोठ। ग्राम कोटडा बुजुर्ग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालसभा का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में प्रति शनिवार को सतत एवं व्यापक अधिगम तथा मूल्यांकन गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटडा बुजुर्ग में भी शनिवार को कला प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सदनवार सहभागिता करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दी।