BREAKING NEWS
देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 4:45 pm
REPORT : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाई समधन से मारपीट करने वाले समधी-समधन को सश्रम कारावास की सजा, अब इतने समय रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा वैवाहिक व लेन-देन के विवाद के कारण समधन के साथ मारपीट करने वाले समधी दुलीचंद पिता जोधराम मीणा, उम्र-45 वर्ष व समधन नानीबाई पति दुलीचंद मीणा, उम्र-40 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम घसुण्डी जागीर, जिला नीमच को धारा 323 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक 02.10.2017 ग्राम बरकटी स्थित फरियादिया प्रेमबाई के कुए की हैं। फरियादिया के पुत्र राकेश का विवाह आरापीगण की पुत्री मायाबाई से घटना से 2 वर्ष पूर्व हुआ था एवं मायाबाई पति द्वारा जबरन शराब पिलाये जाने के कारण घटना से 6 माह पूर्व से ही वह उसके माता-पिता नानीबाई व दुलीचंद के ग्राम घसुण्डी जागीर स्थित आकर रहने लगी थी। घटना दिनांक को दोनों आरोपीगण एवं उसकी पुत्री मायाबाई ग्राम बरकटी स्थित फरियादिया प्रेमबाई के कुए पर पहुंचे जहां पर जाकर दोनों आरोपीगण ने फरियादिया प्रेमबाई से कहा की लडकी का फैसला कर लो तो वहा मौके पर उपस्थित फरियादिया के पति भैय्यालाल व लडके राकेश ने कहा की पहले उनकी रकम व उधारी के 1 लाख रूपये दे दो तब फैसला कर लेंगे। इसी बात को लेकर दोनों आरोपीगण विवाद करते हुए पत्थर व लात-घुसों से प्रेमबाई के साथ मारपीट करने लगे तब राकेश व भैय्यालाल ने बीच-बचाव किया, फिर आरोपीगण वहां से चले गये। फरियादिया ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना जीरन पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 261/17 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस जीरन द्वारा आहत प्रेमबाई का मेडिकल कराये जाने के पश्चात् शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया।

प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में आहत प्रेमबाई व बीच-बचाव करने वाले साक्षी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कर आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE