BREAKING NEWS
देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 5:25 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक दिनांक 22 जुलाई को जिला कक्ष में जिला कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें व्यापारी प्रतिनिधि एवं जिलाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जिनेंद्र डोसी द्वारा किए गए प्रश्न का  समाधान करते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि आप अपनी संस्थान, इंडस्ट्रीज, या अन्य जगह जहां आपका जीएसटी नंबर हो वहां एक और एक से अधिक भी प्रशिक्षणार्थी का रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें काम पर रख सकते हो। योग्यता न्यूनतम 12वीं, आईटीआई, या इसके समकक्ष होना चाहिए। शासन द्वारा प्रशिक्षणार्थी को ₹10000 प्रति माह वेतन (जिसमें 25% की भागीदारी संस्थान की होगी ) दिया जाएगा। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि यह स्कीम साल भर के लिए है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर संस्थान का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस स्कीम में सहयोग के लिए आप जिला उद्योग विभाग, जीएसटी एवं सेल टैक्स विभाग, की मदद ले सकते हैं।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जिनेंद्र डोसी महामंत्री मोतीलाल मित्तल द्वारा यह सुझाव दिया गया  की मध्यप्रदेश शासन जीएसटी की अनिवार्यता को समाप्त कर दे तो 40 लाख रुपैयै तक व्यापार करने वाले  लघु व्यापारी इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे।  बैठक में बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष गुणवंत एरन भी उपस्थित रहे।यह जानकारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जिनेंद्र डोसी द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE